किशनगंज, जनवरी 22 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन के तहत पानीटंकी सीमा क्षेत्र का मंगलवार को एसएसबी की अपर महानिदेशक (एडीजी) रेखा लोहानी, आइपीएस ने निरीक्षण किया। उनके आगमन पर 41वीं वाहिनी के कमांडेंट योगेश सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान पानीटंकी कंपनी के सहायक कमांडेंट दुर्गेश पांडे ने सैंड मॉडल के माध्यम से वाहिनी के कार्यक्षेत्र, सीमा सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रचालनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। एडीजी लोहानी ने सीमा चौकी में संचालित प्रचालनात्मक गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद हाल के दिनों में हासिल की गई प्रचालनात्मक उपलब्धियों की प्रस्तुति दी गई, जिसकी उन्होंने सराहना की। अपर महानिदेशक ने पानीटंकी पुराना ब्रिज और न्यू मेची ब्रिज पर तैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.