गंगापार, दिसम्बर 18 -- जीवन में अनुशासन एवं कठिन परिश्रम सफलता का मूलमंत्र है। उक्त बातें जमशेदपुर लालपुर स्थित न्यू आरएसजे पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। वार्षिकोत्सव रिदम-4 कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार राहा द्वारा दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।छात्रों द्वारा टोटा-टोका नृत्य, समूह गायन, स्काउट एंड गाइड रिंग पॉइंट, पंजाबी नृत्य, नुक्कड़ नाटक, योगा ड्रिल, राजस्थानी नृत्य सहित अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों ने जोरदार तालियां बजाई। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कु...