प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मानवविज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'एथनोग्राफिक म्यूजियम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान शोधार्थियों एवं स्नातक-परास्नातक विद्यार्थियों के साथ पारस्परिक संवाद (इंटरैक्शन) कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करके अपनी स्किल्स को बढ़ाना होगा। उन्हें स्वयं को रोज़गार अवसरों के अनुकूल बनाना होगा। अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष प्रो. राहुल पटेल ने कहा कि मानव विज्ञान संस्कृति को केंद्र में रखकर मानव समाज का अध्ययन करता है। इस परिप्रेक्ष्य में जीवित समुदाय का अध्ययन महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सुनील उमराव, डॉ. खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.