गंगापार, फरवरी 11 -- विकास खंड के गंगाधर पब्लिक हाईस्कूल सपहा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल का प्रवेश पत्र वितरण कर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश निषाद ने कक्षा दसवीं में पढ़ रहे छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब जहां भी परीक्षा देने के लिए जाएं अनुशासित रहकर कठिन परिश्रम के बल पर आप सब जीवन के हर लक्ष्य को बहुत ही सरलता पूर्वक प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शंकरलाल मधुकर ने कहा कि छात्रों की विदाई उनके शैक्षणिक क्रिया कलापों एवं व्यावहारिक जीवन को परिलक्षित करता है। प्रधानाचार्य आरएन सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर निखिलेश कुमार मालवीय, अजीत मालवीय, इन्द्रजीत पटेल, तिलकराज सिंह, राम प्रसाद धुरिया, निधि मालवीय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.