बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला निवासी धर्मेन्द्र जमादार के नौ वर्षीय पुत्र गणेश कुमार की मंगलवार को कठार नदी में डूबने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह घjर से पढ़ने के लिए निकला था। वह पढ़ने नहीं गया और पड़ोस के एक बच्चे के साथ घर से निकल गया। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो खोजबीन होने लगी। शाम को साथ गये बच्चे ने बताया कि वह नदी में गिर गया है। बच्चे के कहने पर ग्रामीणों के साथ परिजन नदी में खोजबीन करने लगे। कठार पुल के पास नदी से उसे बाहर निकालकर एकंगरसराय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों क...