मिर्जापुर, मार्च 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिला जज अरविंद कुमार मिश्र द्वितीय ने कठवार गांव में ग्राम न्यायालय की भूमि का निरीक्षण किए। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल व अधिवक्ताओं से बात कर भूमि को चिन्हित कर तहसीलदार को निर्देश दिए की ग्राम न्यायालय भवन के लिए यह भूमि ठीक है। इस पर भवन निर्माण कराने के लिए तत्काल हस्तांतरण कराया जाए। ग्राम न्यायालय के लिए भूमि का चयन होने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने लंबे समय से ग्राम न्यायालय के लिए भूमि उपलब्ध करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने बीते सात फरवरी को जिला जज जब ग्राम न्यायालय का निरीक्षण करने लालगंज पहुंचे तब अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय व सिविल न्यायालय के संचालन के लिए भवन बनवाने की मांग की। जिला जज ने तहसीलदार को निर्देशित किए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.