फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर। मनुष्य के अभिन्न अंगों में एक मुंह और दांत की बीमारियों व उनसे होने वाली तकलीफों को नुक्कड़ नाटक से दर्शाते हुए मरीजों को बचाव व उनके सुझाव के प्रति जागरूक किया गया। कठपुतली शो से मरीजों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने और नियमित साफ सफाई करने की सलाह दी। राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत उर्मिला सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में बिंदकी, अमौली, जहानाबाद सीएचसी में नुक्कड़ नाटक कठपुतली शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ पुष्कर कटियार ने किया। समिति सचिव अनुज श्रीवास्तव ने सुबह शाम खाना खाने के बाद सफाई व गलत खानपान को अनदेखा करने की सलाह दी। वहीं कठपुतली शो से कलाकारों ने पान, सुपारी, गुटखा तंबाकू से होने वाली ढ़ेरो बीमारियां, बीमारों की तकलीफों, समय व धन की बर्बादी के साथ घर की परेशानियां दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.