पटना, जनवरी 25 -- लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी युग की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बैठा दिया गया। लेकिन तेजस्वी की ताजपोशी के साथ लालू परिवार का कलह फिर से उभरने लगा है। बहन रोहिणी आचार्या ने औपचारिक तौर पर पार्टी का सेकेंड इन कमांड बनने पर तंज भरे लहजे में मुबारक बाद दिया है। बड़ी बहन ने छोटे भाई को कठपुतली बने शाहजादे के खिताब से नवाजा है। इधर पटना में तेजस्वी की ताजपोशी के ऐलान की खबर मीडिया में आई, उधर हजारों किलोमीटर दूरी पर सिंगापुर में बैठी रोहिणी बहन ने ट्वीट कर दिया। मैसेज कोई ऐसा वैसा नहीं है। भाई को पार्टी की कमान मिलने पर तंज भरी बधाई दी तो पिता लालू प्रसाद यादव की गौरवशाली पारी के पटाक्षेप की भविष्यवाणी कर दी। घुसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.