गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर की सरकार चुनने के लिए 23 फरवरी को मतदान है। मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। हर चौक-चौराहे पर शहर की सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं हो रही है। मतदाताओं को उम्मीद के साथ निराशा भी है। उम्मीद शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर है। वहीं निराशा इस बात की है कि मेयर हो या पार्षद चुनाव में जो वादा करते हैं, उसे जितने के बाद भूल जाते हैं। शहर के लोगों का यह भी कहना है कि मेयर हो या पार्षद जितने के बाद जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव करते हैं। शहरवासियों का कहना है कि उन्हें ऐसा मेयर व पार्षद चाहिए जो सबको साथ लेकर चले और जाति व धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करें। सबको एक नजरिए से देखनेवाला मेयर उन्हें चाहिए। मेयर कठपुतली नहीं बनें और खुद का निर्णय लेनेवाला होना चाहिए। शहरवासियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.