दरभंगा, दिसम्बर 18 -- बेनीपुर,। सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ विडियो वायरल करने वाले दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहेड़ा एसएचओ हरिद्वार शर्मा ने बताया कि 16 दिसम्बर की देर शाम को गुप्त सूचना के आघार पर जकौली से 1 देसी कट्टा तथा एक मोबाइल के साथ बहेड़ा थाना क्षेत्र के माघोपुर निवासी मो.जागीर के पुत्र मो.जाहिद तथा जकौली निवासी मो. इस्लाम के पुत्र मो.खुर्शीद को जकौली से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मो. खुर्शीद को देसी कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने पर यह कार्रवाई की गई है।सभी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...