कानपुर, दिसम्बर 18 -- चकेरी। पुलिस ने कट्टे और कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपित की कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई थी, जिसमें आरोपित कट्टा लिए दिखा था। हालांकि, आपका अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। चकेरी थाना प्रभारी अजय ने बताया कि कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक की चार अलग अलग फोटो वायरल हुई थी, जिसमें युवक कट्टा लेकर फिल्मी अंदाज में खड़ा था। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थीं। बुधवार की देर रात को गश्त के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर एक युवक को जगईपुरवा के आगे कैंट जाने वाली पुलिया के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम लालबंगला कालीबाड़ी निवासी शिवम सोनकर बताया। आरोपित के पास स...