देवघर, दिसम्बर 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना पुलिस ने रंगदारी व मारपीट के गंभीर मामले में नामजद आरोपी विशाल मंडल को चित्तोलोढ़िया से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामला थाना कांड संख्या 147/25 से संबंधित है। पीड़ित परमेश्वर राणा ने दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर रात घर घुसकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। घटना 18 जुलाई 2025 की रात करीब 12 बजे की है, जब आरोपी विशाल मंडल अपने दो साथियों के साथ परमेश्वर राणा के घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने जबरन दरवाजा खुलवाकर 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। रकम देने से इंकार करने पर विशाल मंडल ने देसी कट्टा सटा दिया और गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घ...