भभुआ, फरवरी 6 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के भेकास गांव में जाने वाले रास्ते में एक छात्र को हथियार दिखाकर बाइक पर बैठाने वाले बदमाश को कट्टा के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार बदमाश अनिश रजक अकरी निवासी को नगर थाने की पुलिस अपने साथ पकड़कर थाना ले गयी। उक्त मामले में भेकास निवासी पियुष कुमार ने तीन बदमाशो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। हि.प्र. दुर्घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में कुकरही के रौशन कुमार, भभुआ शहर के वार्ड सात के सलमान, वार्ड 11 की निशा देवी, वार्ड 25 के लक्ष्मण साह, देवर्जीकला के किशन प्रसाद, इंचाव के मंटूबिन्द शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. मारपीट मे...