मधेपुरा, दिसम्बर 22 -- आलमनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के लदमा नहर के पास से ग्रामीणों ने एक युवक को कट्टा और कारतूस के साथ पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दो कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक चौसा थाना क्षेत्र के लोहालगान गांव का गुंजन सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार के साथ गिरफ्तार युवक पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार के साथ गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत भेज दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...