जहानाबाद, नवम्बर 23 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन युवकों द्वारा एक साथ बैठकर फिल्मी अंदाज में कट्टा लहराते विडियो बनाना महंगा पड़ गया। मालूम हो कि पंडितपुर गांव निवासी तेजू यादव, कौशल यादव एवं दीपक कुमार एक साथ बैठकर कट्टा लहराते हुए वीडियो बनाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल किये थे। वायरल वीडियो शकूराबाद थानाध्यक्ष को मिला। वीडियो मिलते हीं त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। छापेमारी के दौरान गांव स्थित मन्दिर के समीप से दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीसरा युवक कट्टा लेकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लोगों में तेजू यादव एवं कौशल यादव हैं।...