जहानाबाद, जून 28 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक का फिल्मी अंदाज में कट्टा लहराने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि कट्टा लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। कट्टा लहराने वाला युवक पंडितपुर गांव के सुखेंन्द्र यादव का पुत्र तेजू यादव बताया जाता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना एक संज्ञेय अपराध है। उक्त युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.