सीवान, मई 14 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाने के सरौती गांव में सोमवार की देर रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में देसी कट्टा लहराते हुए डांस करने के मामले में दो मनचलों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के बाद पुलिस दोनों मनचले की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम सरौती गांव में एक तिलक समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस बीच देर रात गांव के ही दो मनचले कट्टा लहराते हुए कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मनचलों के इस हरकत का विरोध शुरू किया, तो दोनों मनचलों ने विरोध कर रहे लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। यह देख कार्यकम में मौजूद सारे लोग गोलबंद हो गए तथा दोनों मनचलों की पिटाई करते हुए उनके हाथ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.