मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ एक युवक की तस्वीर गुरुवार को वायरल हुई। यह तस्वीर सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। इसकी सूचना के बाद सकरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान नहीं करता है। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान कराई जा रही है। युवक की पहचान होते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.