मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के दरियापुर तीन मुहानी के पास पुलिस ने शनिवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। अपर थानेदार अदिति ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में शिवहर जिले के हिरम्मा थाने के रेवासी निवासी बिक्रम कुमार उर्फ गोलू और अमित कुमार शामिल है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं, फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...