भागलपुर, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के बड़ी धनकर से कट्टा और पांच गोली के साथ बुधवार की अहले सुबह एक आरोपी को सबौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के बड़ी धनकर निवासी डिस्को रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी हर वक्त अपने पास हथियार रखकर गांव के आसपास दबंगई करता था और हाल ही में बबरगंज थाना क्षेत्र से हथियार खरीदा था। हालांकि पुलिस हथियार खरीदने एवं बेचने के मामले को लेकर भी आरोपी से पूछताछ कर रही है। कई बार पुलिस को आरोपी के पास हथियार रखने एवं दबंगई करने की सूचना मिलती थी, लेकिन पुलिस जब छापेमारी के लिए पहुंचती थी तो उसके पास हथियार नहीं मिलता था। जानकारी के अनुसार, आरोपी के घर की एक महिला सदस्य हथियार को कहीं अन्यत्र जगह छुपा देती थी। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछ...