बदायूं, मई 15 -- गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई है। रात की कटौती से नगरवासियों की नींद हराम है। बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। रोस्टर के बहाने चार-पांच घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कस्बे की वीर बाबू बगिया, बुधबाजार, बदायूं रोड, गायत्री कॉलोनी समेत अधिकांश कॉलोनी में बिजली कटौती बढ़ गई है। दिन में कई कई बार बिजली कटौती का दौर चलता रहता है। मंगलवार की सुबह चार बजे से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे घरेलू कार्यों पर भी असर पड़ा। दिन में लोग जैसे-तैसे समय काट लेते है। रात की कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं, बिजली विभाग की तरफ से नगर में 20 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, देहात के लिये 18 घंटे का फरमान जारी हुआ है। लेकिन नौ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.