बांका, जुलाई 9 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जदयू की ओर से नगर पंचायत कटोरिया में मतदाता जागरूकता साईकिल रैली निकाली गई। यह रैली कटोरिया बाजार के देवघर रोड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कटोरिया चौक पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौधरी ने की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने साईकिल पर सवार होकर पूरे शहर में मतदाता जागरूकता का संदेश फैलाया और आमजन से अपील की कि वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। प्रखंड अध्यक्ष ने जानकारी दी कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे बिहार में एक साथ यह रैली आयोजित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.