बांका, दिसम्बर 19 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया नगर का मुख्य बाजार वर्षों से बस स्टैंड जैसी अत्यंत आवश्यक बुनियादी सुविधा से वंचित चला आ रहा है। नगर पंचायत का गठन हुए लगभग पांच वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आती। स्थिति यह है कि आज भी बाजार की प्रमुख सड़कें ही अस्थायी बस पड़ाव के रूप में इस्तेमाल की जा रही हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। हजारों यात्रियों को प्रतिदिन असुविधा का सामना करना पड़ता है और हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कटोरिया बाजार का फैलाव चार प्रमुख मार्गों में बांका रोड, देवघर रोड, सुईया रोड और थाना रोड पर है। यह बाजार क्षेत्रीय व्यापार और परिवहन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां से कोलकाता, रांची, पटना, धनबाद, देवघर, भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.