बांका, फरवरी 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड मुख्यालय का तीन मंजिला भवन इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही और सुविधाओं की कमी का जीवंत उदाहरण बन चुका है। प्रवेश करते ही साफ-सफाई की बदहाली का अहसास होता है। कटोरिया प्रखंड मुख्यालय, वही स्थान है, जहां प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठकें होती हैं, सफाई अभियान और अन्य विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है, और योजना की समीक्षा की जाती है। लेकिन वास्तविकता बिलकुल इसके उलट है। भवन की हालत चिराग तले अंधेरा की स्थिति बयां करती है। भवन में प्रवेश करते ही साफ-सफाई की स्थिति आंखों में आ जाती है। फर्श पर धूल की मोटी परत जमी है। दीवारों पर मकड़ी के जाले लटके हैं। सीढ़ियों के कोनों में पान मसाला की पीक लगी है। पोर्टिको की छत पर कूड़ा बिखरा हुआ है। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति शौचालय की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.