बांका, जनवरी 9 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। सर्द रात, ठिठुराती हवा और गिरता तापमान, जब लोग रजाइयों में दुबककर नींद लेने की कोशिश करते हैं, उसी वक्त कटोरिया नगर पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे चेहरे हैं जिनके लिए रात सिर्फ लंबी और डरावनी होती जा रही है। खुले आसमान के नीचे, बिना छत और बिना सुरक्षा के गुजरती ये रातें न सिर्फ शरीर को कंपकंपा देती हैं, बल्कि व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। बढ़ती ठंड के बीच नगर पंचायत क्षेत्र में स्थाई आश्रय स्थल का अभाव बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कटोरिया नगर पंचायत क्षेत्र में फिलहाल एक भी स्थाई रैन बसेरा या आश्रय स्थल मौजूद नहीं है। नतीजतन, बेघर लोग मजबूरी में मनरेगा भवन, यात्री प्रतीक्षालय, पंचायत भवन के बरामदे या अन्य सरकारी परिसरों में शरण लेने को विवश हैं। कई लोग तो दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.