बांका, फरवरी 13 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के तहत गुरुवार को कटोरिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर एक पाली की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में समाज शास्त्र विषय के साथ कुछ केंद्रों पर अकाउंटेंसी की परीक्षा भी ली गई। परीक्षा में कुल 183 परीक्षार्थियों में से 178 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट बालिका इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में कुल 49 परीक्षार्थियों में से 47 उपस्थित और 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुनियादी उच्च विद्यालय, करझौंसा में 117 में से 114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, कटोरिया में सभी 17 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व...