बांका, अगस्त 5 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सोमवार को निधन से कटोरिया सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। कटोरिया एवं चांदन का क्षेत्र झारखंड सीमावर्ती इलाका है और यहां जनजातीय समुदाय की संख्या बहुतायत में है। शिबू सोरेन ने वर्ष 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कटोरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था और जनजातीय समुदाय के बीच एक नई ऊर्जा का संचार किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जब झामुमो की ओर से अंजला हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया, तब शिबू सोरेन खुद प्रचार के लिए कटोरिया आए। उनके साथ वर्तमान झारखंड के मुख्यमंत्री एवं उनके पुत्र हेमंत सोरेन भी थे। उन्होंने 3 अक्टूबर को जयपुर के कैलाश मिश्र उच्च विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.