बांका, मार्च 6 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया शहर के गठन हुए 4 साल से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन इस समयावधि में शहर में नागरिक सुविधाओं और विकास की कई आवश्यकताएँ पूरी नहीं हो सकी हैं। कटोरिया शहर में बच्चों के लिए पार्क और मनोरंजन की सुविधाओं का गंभीर अभाव है, जिससे न केवल बच्चों की शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। शहर में न तो बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध है और न ही लोगों के लिए वॉकिंग के लिए उपयुक्त स्थल। बच्चों के लिए पार्क और खेलकूद के उपयुक्त स्थान की कमी ने न केवल बच्चों को, बल्कि उनके अभिभावकों को भी परेशान कर दिया है। वर्तमान में, बच्चों को बाहर खेलने के लिए कहीं भी एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान नहीं मिलता, जिसके परिणामस्वरूप वे घरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.