औरंगाबाद, फरवरी 2 -- देव, एक संवाददाता। देव थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया गांव के समीप कटैया नदी में खेत पटाने के लिए लगाए गए दो एचपी के मोटर की चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में देव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित प्रमोद कुमार राय ने बताया कि वह रात करीब दस बजे मोटर बंद कर घर चला गया था। सुबह जब खेत पटाने के लिए मोटर चालू करने पहुंचा तो मोटर गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने देव थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही देव थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोन दियारा में दो हजार लीटर जावा महुआ घोल नष्ट नवीनगर, संवाद सूत्र। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त...