नई दिल्ली, मई 30 -- भारतीय रिजर्व बैंक कागजी नोट के निपटान को और अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए कदम उठा रहा है। इसके तहत आरबीआई लकड़ी के बोर्ड (पार्टिकल बोर्ड) बनाने में कटे-फटे बैंक नोट का इस्तेमाल करेगा। केंद्रीय बैंक ने इस प्रकार का बोर्ड बनाने वालों को पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरबीआई ने 2024-25 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि भारत में सालाना उत्पादित बैंक नोट के टुकड़ों या उससे बने ब्रिकेट (टुकड़ों को मिलाकर बनाया गया ब्लॉक) का कुल वजन 15,000 टन रहा है। केंद्रीय बैंक इसके निपटान के लिए हरित विकल्पों की तलाश में है। परंपरागत रूप से, अधिकांश केंद्रीय बैंक और मुद्रा प्रबंधन से जुड़े अन्य प्राधिकरण कटे हुए बैंक नोट का निपटान जमीन भरने या ईंधन के रूप में उसे जलाने में करते हैं, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.