अंबेडकर नगर, मार्च 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों का आयोजन हो रहा है। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ प्रबंधक डॉ राणा रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ रंजना सिंह, सचिव राजेश सिंह व प्राचार्य एबी सिंह ने किया। स्वयं सेवकों ने चयनित गांव अंकरीपुर, कटेहरी, निनामपुर और डिहवा में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर तथा रंगोली व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में कटेहरी बीडीओ जगन्नाथ चौधरी का कार्यक्रमाधिकारी डॉ तेजभान मिश्र, डॉ अमित पांडेय, सुधीर पांडेय व शिल्पी जायसवाल ने स्वागत किया। उधर श्रीमती सत्यवती देवी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी चनगा नरहरपुर में शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विक्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.