चंदौली, फरवरी 3 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास खंड के कटेसर गांव में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले मार्ग पर जलभराव के विरोध में सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधूरी बिछाई गई पाइप और नाली का सही ढलान नहीं होने से पानी गली में भर जा रहा है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने जाने में परेशानी हो रही है। कटेसर फोरलेन सड़क से दलित बस्ती होते हुए बंधा रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला प्रमुख मार्ग है। उक्त मार्ग पर प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय पढ़ने जाने वाले सैकड़ों बच्चों सहित सुबह से शाम तक ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। वर्षो पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोटे से आधा अधूरा सीवर पाइप लाइन बिछाकर छोड़ दिये जाने और सीवर पाइप का ढलान सही से नहीं होने से नाबदान का पानी लोगों...