गोपालगंज, फरवरी 3 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के महंथवा के एक शख्स द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 21 युवकों से लगभग 44 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। इस मामले में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें देवरिया जिला अंतर्गत बड़ीहादल गांव के मिथिलेश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि विदेश भेजने के लिए थाना क्षेत्र के महंथवा निवासी परशुराम यादव ने 2 लाख 20 हजार रुपए लिए और बोला कि एक हफ्ते में सिंगापुर भेज दिया जाएगा। एक हफ्ते बाद फोन करके ऑफिस पर बुलाया गया और बताया गया कि 32 आदमी का ग्रुप जा रहा है। आप लड़कों की व्यवस्था कीजिए ,जबतक 32 लड़के नहीं पूरा होंगे , तबतक नहीं जा सकते। उन्होंने अपने आसपास के 20 लड़कों से बातकर उनके द्वारा 2 लाख 20 हजार रुपए प्रति लड़के के हिसाब से 44 लाख रुपए परशुराम यादव को दिए। उक्त व्यक्ति ने एक महीने...