गोपालगंज, फरवरी 19 -- कटेया। स्थानीय थाने के दिउलिया राजापुर गांव में भू विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर एक किसान को मारपीट कर जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि दिउलिया राजापुर गांव के जगन्नाथ रावत अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी इसी गांव की नौ लोग आकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पंचदेवरी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। इस मामले में जगन्नाथ रावत ने अपने ही गांव के विकास राय, योगेंद्र राय, अजीत राय, भोला राय, राजू राय, मंटू राय, सरल राय, मोहित राय एवं मुन्ना राय के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। ------ मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई एफआईआर कटेया। स्थानीय थाने के सेमरिया टोला वरवां गांव में बीते 10 फरवरी को हुई मारपीट की घटना...