गोपालगंज, मार्च 9 -- शेख बेईली चंवर के पोखर से रविवार को प्रेमी का शव बरामद होने पर फैली सनसनी पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका के भाई ने दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेईली चंवर के पोखर से रविवार को प्रेमी का शव बरामद हुआ। इससे पहले शनिवार को प्रेमिका का शव बरामद हुआ था। मृत प्रेमी मगहिया गांव का धर्मेन्द्र खटीक था। जबकि, मृत प्रेमिका राजापुर महंत गांव निवासी अकलू महतो की 18 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टन भी करा लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात परिजनों के अलावा गांव के अन्य लोगों के बीच फैल गई थी। दोनों को परिजनो द्वारा काफी समझाया गया लेकिन, वे अलग नहीं होना चाहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.