गोपालगंज, फरवरी 2 -- कटेया। स्थानीय थाने के पंचदेवरी चौराहा से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो बाइक से तस्करी की जा रही 52.8 लीटर देसी शराब बरामद की। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर कुशीनगर जिला अंतर्गत सेवरही थाना क्षेत्र के गणेश पट्टी निवासी अभिषेक गुप्ता एवं रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया निवासी गोविंद कुमार गुप्ता है। पुलिस ने दोनों बाइक व शराब जब्त कर ली है। ------- कैंप में 42 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच गोपालगंज। थावे प्रखंड की रामचंद्रपुर पंचायत भवन के परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया है। जिसमें ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. देवता सिंह ने 42 मरीजों का निशुल्क किया गया। मरीजों को आवश्यक दवा भी उपलब्ध करायी गयी। मौके पर ग्राम प्रधान उपेंद्र गुप्ता, प्रहलाद सिंह ,उपेंद्र उपाध्य...