गोपालगंज, फरवरी 8 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। रोजी-रोटी के लिए कोलकाता के लिए चार दिन पूर्व घर से निकले एक युवक की लाश रविवार को कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव स्थित स्याही नदी एवं रेलवे ट्रैक के समीप मिली। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के हरड़वा गांव निवासी इदु मियां के 18 वर्षीय पुत्र मनव्वर के रूप में की गई है। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे, जहां उन्होंने युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने पंचदेवरी पुलिस पिकेट और कटेया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। इसके बाद कटेया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.