गोपालगंज, फरवरी 13 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कटेया नगर के ईंट व्यवसायी मनोज कुमार चौबे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर गले से चेन एवं 10 हजार रुपए नकद छीन लिए गए। इस मामले में एक नामजद सहित 10 लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना 10 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे की बतायी जा रही है। प्राथमिकी में व्यवसायी ने कहा कि बेतवनिया नहर के समीप चंदन यादव , अपने भाई एवं अन्य आठ लोगों के साथ उन्हें घेर लिया एवं एक लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन व जेब से 10 हजार रुपए नगदी निकाल कर वे लोग फरार हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.