गोपालगंज, अगस्त 2 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को स्थानीय विधायक सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। प्रखंड के देवराज महाविद्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में जिस गति से विकास कार्य चल रहा है ,वह गति जारी रहेगी। कहा कि अपने स्तर से जितना संभव होगा विकास कार्य करते रहेंगे। नीतीश सरकार शिक्षा के विकास के लिए तत्पर है। शिक्षक नियुक्ति से लेकर बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने अपने द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किए गए बारह सौ करोड़ रुपए के योजनाओं के बारे में भी बताया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.