भागलपुर, अक्टूबर 25 -- छठ पर कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज आदि से श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को लेकर उमड़ी भीड़ के कारण शुक्रवार को कोढ़ा कटिहार से नवगछिया तक एनएच 31 पर भीषण जाम लग गया। 60 किलोमीटर में लगे जाम में हजारों वाहन फंस गए । शुक्रवार अहले सुबह से ही हाइवे पर जाम के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई जो बढ़ते-बढ़ते लगभग कोढा कटिहार और नवगछिया तक पहुंच गई। जाम में सैकड़ों लोग दूरदराज के इलाके से अपने घर त्योहार पर जानेवाले श्रद्धालु घंटों वाहनों में फंसे छटपटाते रहे। जाम इस कदर था कि सड़क पर वाहनों की तीन-तीन कतारें लग गई थीं। पूर्णिया से नवगछिया का सफर सात घंटे में जाम इस कदर था की पूर्णिया से नवगछिया तक का दो घंटे का सफर सात घंटे में भी तय नहीं हो पाया था। पूर्णिया से भागलपुर आने वाले लोग सात-सात घंटे का जाम में फंसे रहे। पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.