भागलपुर, फरवरी 4 -- कटिहार, एक संवाददाता सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन भी युवाओं में सेना में शामिल होने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सिरसा स्थित गढ़वाल मैदान में अग्नि वीर बनने के लिए दौड़ रैली के तहत कुल 779 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अभ्यर्थियों को 9 बैच में विभाजित कर दौड़ कराई गई। इस दौरान 614 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। दौड़ के बाद भी अभ्यर्थियों की परीक्षा यहीं समाप्त नहीं हुई। सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रकार की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ा। इसमें गड्ढे को ऊंचाई से पार करना, बीम पर संतुलन बनाकर चलना सहित अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल रहे। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की ऊंचाई, शरीर की लंबाई, छाती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.