पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर कटिहार मोड़ से लेकर बगुला चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां चार दिन पहले भी ताबड़तोड़ बुलडोजर चले थे। सोमवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से फुटपाथ और सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध संरचनाओं को हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। करीब एक महीने से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बन...