भागलपुर, जनवरी 9 -- कटिहार, एक संवाददाता। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कटिहार मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को कटिहार पहुंचे। पूर्णिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से रौतारा थाना क्षेत्र के फोरलेन होते हुए करीब दो बजे कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कॉलेज परिसर पहुंचते ही राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक सह पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अहमद अशफाक करीम ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रबंधन समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्यपाल के आगमन को लेकर मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम स्थल, उनके ठहरने की व्यवस्था तथा विभिन्न ...