कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि परीक्षा के तनाव को सकारात्मक ऊर्जा और सीखने के उत्सव में बदलने वाली प्रधानमंत्री की पहल परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कटिहार जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और केंद्रीय विद्यालयों में 12 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सामने आई है। संयुक्त सचिव प्राची पांडेय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि परीक्षा पे चर्चा-2026 का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। इसके लिए मायगव पोर्टल पर पंजीकरण 1 दिसंबर 2025 से शुरू ...