कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में सहकारिता व्यवस्था से जुड़े लोकतंत्र का एक अहम चरण शुरू होने जा रहा है। जिले की 58 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके बाद सहकारिता विभाग ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। जिला सहकारिता कार्यालय के अनुसार, चुनाव को लेकर प्राधिकार को पत्र भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके साथ ही मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों के निर्धारण और चुनाव कार्यक्रम से जुड़े अन्य बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया गया है। विभाग का फोकस इस बार भयमुक्त, पारदर्शी और समन्वय के साथ चुनाव कराने पर है, ताकि सहकारिता संस्थाओं में विश्वास और मजबूत...