कटिहार, दिसम्बर 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 80 बेहतर विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड से पांच-पांच विद्यालयों का चयन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) से विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि चयनित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लास, सुसज्जित लैब और संसाधनों की उपलब्धता को मुख्य आधार बनाया जाएगा। खास तौर पर सड़क किनारे अवस्थित विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि अधिक संख्या में छात्र लाभान्वित हो सकें। इस योजना ...