कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लिंगानुपात में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले जिले में लिंगानुपात 923 था, जो अब बढ़कर 924 हो गया है। हालांकि, जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में वृद्धि देखने को मिली, तो कुछ में यह यथावत रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में इसमें गिरावट दर्ज की गई। विधानसभा क्षेत्रों में लिंगानुपात की स्थिति जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से दो में लिंगानुपात में वृद्धि दर्ज की गई है। कटिहार विधानसभा में पहले यह 941 था, जो अब 942 हो गया है। इसी तरह, बलरामपुर में लिंगानुपात 916 से बढ़कर 923 हो गया है। वहीं, कदवा (923), मनिहारी (902), और बरारी (908) में यह पहले की तरह बना हुआ है। दूसरी ओर, प्राणपुर में लिंगानुपात 915 से घटकर 914 हो गया है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.