कटिहार, मई 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार और सीमांचल के लोग अब भीषण गर्मी और उमस से बेहाल होने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में और तेजी से वृद्धि की चेतावनी दी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि कटिहार में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इस तेजी से बढ़ते तापमान के कारण लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने का अनुमान है। इन तेज हवाओं के चलते न केवल गर्मी का एहसास बढ़ेगा, बल्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.