कटिहार, मई 1 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले 24 घंटों के भीतर दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन में गर्मी का असर कुछ अधिक महसूस होगा। वहीं, रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी संभावित है, जिससे रातें पहले के मुकाबले हल्की गर्म हो सकती हैं। पुरवा हवा की गति में होगी वृद्धि उन्होंने बताया कि पूर्वी दिशा से चलने वाली पुरवा हवा की गति में भी बढ़ोतरी होगी। बुधवार को हवा की रफ्तार 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रही, जबकि अगले 24 घंटे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.