कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूती देने की दिशा में एक बार फिर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पंचायत स्तर पर गठित कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) में शिक्षकों की मासिक अकादमिक बैठकें पुनः शुरू होंगी। लंबे समय से सुस्त पड़े संकुल केंद्र अब विद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग और अकादमिक मार्गदर्शन का केंद्र बनेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने विस्तृत मार्गदर्शिका और रोस्टर जारी कर दिया है, जिसके अनुपालन का निर्देश जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों को दिया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप बिहार सरकार ने पंचायत स्तर पर कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटरों का पुनर्गठन किया है। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक के शिक्षकों को ए...